31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

GG vs RCB: गुजरात की हार की हैट्रिक, RCB की धमाकेदार जीत से प्लेऑफ में बनाई जगह

नई दिल्ली: वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के 12वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे, जहां गुजरात को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर इस सीजन लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

इस शानदार जीत के साथ RCB WPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। आरसीबी की टीम अब 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में मजबूती से शीर्ष पर बनी हुई है। गौरतलब है कि WPL में यह आरसीबी की टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत है। इस सीजन की लगातार पांच जीत के अलावा, स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने पिछले सीजन भी लीग स्टेज का समापन जीत के साथ किया था, जिससे टीम की शानदार निरंतरता साफ झलकती है।

वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने गौतमी नाइक की पारी के दम पर 6 विकेट खोकर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात का आगाज बहुत ही खराब हुआ है। टीम के 6 विकेट सिर्फ 56 रन पर गिर गए। इसके बाद कप्तान एशले गार्डनर ने भारती के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एशले गार्डनर 54 रन बनाकर 17वें ओवर में आउट पवेलियन लौटी। इसके बाद गुजरात की टीम 20 ओवर खत्म होने तक 8 विकेट पर सिर्फ 117 रन ही बना सकी।RCB के लिए सयाली सतघरे और नादिन डी क्लर्क ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। लॉरेन बेल, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट चटकाया।

RCB की पारी की बात करें तो शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले दो ओवरों में ही टीम को दो बड़े झटके लग गए। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस पवेलियन लौट गईं, जिन्हें रेणुका सिंह ने 1 रन पर आउट किया। इसके बाद अगले ओवर की आखिरी गेंद पर जॉर्जिया वोल भी सिर्फ 1 रन बनाकर चलता बनीं।

इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश हुई, लेकिन 10वें ओवर में कप्तान स्मृति मंधाना 26 रन बनाकर आउट हो गईं। कुछ ही देर बाद गौतमी नाइक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऋचा घोष सोफी डिवाइन का शिकार बनीं। अगले ही ओवर में गौतमी नाइक भी 73 रन बनाकर आउट हो गईं।

इन उतार-चढ़ावों के बावजूद, RCB ने 20 ओवर की समाप्ति तक 178 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसने टीम की जीत की नींव रखी।

प्लेइंग 11

गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, हैप्पी कुमारी, रेणुका सिंह ठाकुर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles