BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: रोहित-विराट के ग्रेड में कटौती, गिल को प्रमोशन नहीं, बुमराह-जडेजा के लिए चिंता

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी करने के दौरान ग्रेड A+ कैटेगरी को खत्म करने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह बदलाव लागू होता है तो टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड B में रखा जा सकता है। टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद दोनों का डिमोशन तय माना जा रहा है। ग्रेड A+ खत्म होने से भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का प्रमोशन भी नहीं हो पाएगा, जबकि जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। समिति ने A+ कैटेगरी (7 करोड़ रुपये) को खत्म करने और केवल तीन कैटेगरी—A, B और C—जारी रखने की सिफारिश की है। बीसीसीआई इस नए मॉडल को मंजूरी देगा या खिलाड़ियों को मिलने वाले पैसों में कोई बदलाव करेगा, इसका फैसला अगली एपेक्स काउंसिल मीटिंग में साफ होगा।

बीसीसीआई का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मॉडल

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत बोर्ड A+, A, B, और C ग्रेड में खिलाड़ियों को भुगतान करता है। A+ के लिए 7 करोड़ रुपये, A के लिए 5 करोड़ रुपये, B के लिए 3 करोड़ रुपये,और C कैटेगरी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसमें मैच फीस शामिल नहीं है।

बीसीसीआई का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मॉडल

अप्रैल 2025 में जारी 2024-25 के बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शीर्ष खिलाड़ियों को उनकी ग्रेड के अनुसार स्थान दिया गया था। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को A+ ग्रेड में शामिल किया गया था। वहीं, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को ग्रेड A में रखा गया था।

ग्रेड B और ग्रेड C

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ग्रेड B में हैं। ग्रेड C में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here