23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

MI vs DC: दिल्ली ने मुंबई को 7 विकेट से रौंदा, जेमिमा की कप्तानी पारी

वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 154 रन बनाए।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 155 रनों का लक्ष्य 19 ओवर में हासिल कर लिया। जेमिमा ने 37 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम को 5 ओवर में ही 2 बड़े झटके लग गए। चौथे ओवर में सजीवन सजना 9 रन के स्कोर पर नंदिनी शर्मा का शिकार बनी। इसके बाद अगले ओवर में हेली मैथ्यूज पवेलियन लौट गई। हरमनप्रीत कौर 41 रन बनाकर आउट हो गई हैं। 17.1 ओवर में मुंबई ने 4 विकेट खोकर 130 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। हालांकि, 17वें ओवर की पहली गेंद पर निकोला कैरी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। 20 ओवर में मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 154 रन बनाने में सफल रही। नैट साइवर-ब्रंट ने 65 रन बनाए और नाबाद लौटी।

मुंबई इंडियंस को हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस सीजन में दिल्ली की यह दूसरी जीत रही। वहीं, मुंबई इंडियंस हार के बावजूद 4 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई है। गौरतलब है कि मुंबई को यह लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है।

प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, दीया यादव, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लुसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles