स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के छात्र पीयूष पवार ने सीनियर स्टेट कराते चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल के बीपीईएस (BPES) पाठ्यक्रम के छात्र पीयूष पवार ने सीनियर स्टेट कराते चैंपियनशिप 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 84 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई थी। फाइनल मुकाबला स्कोप टीम और देवास टीम के बीच खेला गया, जिसमें पीयूष पवार का सामना देवास के हर्ष चौहान से हुआ। तीन मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच स्कोर 3–3 से बराबर रहा। इसके बाद सेंशु के आधार पर पीयूष पवार को विजेता घोषित किया गया। स्कोप टीम ने कुल 3 अंकों के साथ जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी टीम 2 अंकों पर सिमट गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने पीयूष पवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। कुलगुरु डा. विजय सिंह और कुलसचिव डा. सितेश कुमार सिन्हा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. विनोद कुमार शर्मा, शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. संजू शर्मा, खेल निदेशक एवं वरिष्ठ खेल अधिकारी ममलेश कर्मा तथा खेल अधिकारी नलिनी खरे ने भी पीयूष पवार को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here