नई दिल्ली : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का लीग राउंड अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 24 जनवरी से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे, जिनके लिए अब तक 6 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड का सामना स्कॉटलैंड से हुआ, जबकि 18वें मैच में अफगानिस्तान ने तंजानिया से टकराया। इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 252 रन से हराकर सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई किया, वहीं अफगानिस्तान ने तंजानिया को 9 विकेट से मात देकर सुपर सिक्स में जगह बनाई। इस जीत के साथ इंग्लैंड और अफगानिस्तान दोनों ने अपनी-अपनी ग्रुप में टॉप पर जगह बनाई।
सुपर सिक्स के लिए पांच टीमों ने किया क्वालीफाई
अफगानिस्तान और तंजानिया के मुकाबले के बाद अंकतालिका की स्थिति कुछ ऐसी है कि ग्रुप ए में श्रीलंका टॉप पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। ग्रुप बी में टीम इंडिया ने टेबल टॉप किया है तो वहीं न्यूजीलैंड ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है। ग्रुप सी में इंग्लैंड शीर्ष पर है जबकि पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। ग्रुप डी में अफगानिस्तान शीर्ष पर है। साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने सुपर-6 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्रुप सी से अभी एक और टीम का सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करना बाकी है।
नीचे देखिए हर ग्रुप की पॉइंट्स टेबल
अंडर-19 वर्ल्ड कप ग्रुप ए अंक तालिका
| पोजिशन | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | टाई | नेट रनरेट | अंक |
| 1 | श्रीलंका अंडर-19 (क्वालिफाई) | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 3.09 | 4 |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 (क्वालिफाई) | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 2.047 | 4 |
| 3 | आयरलैंड अंडर-19 | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -1.661 | 0 |
| 4 | जापान अंडर-19 | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -3.615 | 0 |
अंडर-19 वर्ल्ड कप ग्रुप बी अंक तालिका
| पोजिशन | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | टाई | टाई | अंक |
| 1 | भारत अंडर-19 (क्वालिफाई) | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 2.025 | 4 |
| 2 | न्यूजीलैंड अंडर-19 | 2 | 0 | 0 | 2 | 0 | – | 2 |
| 3 | बांग्लादेश अंडर-19 | 2 | 0 | 1 | 1 | 0 | -0.621 | 1 |
| 4 | यूएसए अंडर-19 | 2 | 0 | 1 | 1 | 0 | -3.144 | 1 |

