31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

38 गेंदों में 12 छक्के! अभिषेक ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, रिंकू सूर्यकुमार से निकले आगे

नई दिल्ली : अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर भारत ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर टी20 सीरीज की शानदार शुरुआत की। इस मैच में अभिषेक के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने भी अहम योगदान दिया और अपनी प्रभावशाली पारी से भारत के स्कोर को 238 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। अभिषेक को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इस खिताब को जीतते ही उन्होंने तिलक वर्मा समेत 6 भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिए तो वहीं रिंकू सिंह ने इस मुकाबले की पहली पारी में भारत के लिए खेलते हुए 20वें ओवर में 2 शानदार छक्के लगाए और इन दो सिक्स की मदद से उन्होंने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक ने तिलक वर्मा समेत 6 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, रचा नया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मुकाबले में 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से महज 35 गेंदों पर 84 रन की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पांचवीं बार रहा जब अभिषेक ने यह खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने तिलक वर्मा, शिखर धवन, आर अश्विन, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया, जो अब तक 4-4 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल की बराबरी भी कर ली है, जो टी20आई में अब तक 5-5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत चुके हैं।

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी

16 -विराट कोहली
16 – सूर्यकुमार यादव
14 – रोहित शर्मा<br>8 – अक्षर पटेल
7- युवराज सिंह
6 – हार्दिक पंड्या
6 – जसप्रीत बुमराह
6 – कुलदीप यादव<br>5 – अभिषेक शर्मा
5 – अर्शदीप सिंह
5 – युजवेंद्र चहल
4 – तिलक वर्मा
4 – शिखर धवन
4 – रवि अश्विन
4 – दिनेश कार्तिक
4 – भुवनेश्वर
4 – केएल राहुल

रिंकू सिंह ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे, बनाया नया कीर्तिमान

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पारी के दौरान रिंकू सिंह ने पहली पारी के 20वें ओवर में दो छक्के जड़े। इसके साथ ही वह भारत की ओर से टी20आई के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। रिंकू सिंह ने अब तक टी20आई के 20वें ओवर में 38 गेंदों पर 12 छक्के लगाए हैं, जबकि एमएस धोनी ने 132 गेंदों में 12 छक्के जड़े थे। वहीं सूर्यकुमार यादव इस सूची में रिंकू से पीछे रह गए हैं, जिन्होंने 20वें ओवर में 28 गेंदों पर कुल 11 छक्के लगाए हैं।

भारत की तरफ से T20I के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स

15 छक्के – हार्दिक पंड्या (99)
12 छक्के – रिंकू सिंह (38)
12 छक्के – एमएस धोनी (132)
11 छक्के – सूर्यकुमार यादव (28)
9 छक्के – दिनेश कार्तिक (49)
8 छक्के – विराट कोहली (58)
7 छक्के – अक्षर पटेल (71)
6 छक्के – रोहित शर्मा (31)
5 छक्के -रविंद्र जडेजा (50)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles