28.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

पाकिस्तान की नई साजिश? ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान फिर उछाला ‘हैंडशेक विवाद’

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट टीम 29 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज की मेजबानी करने जा रही है। इस सीरीज को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें एशिया कप के दौरान उठे ‘हैंडशेक विवाद’ को फिर से उछालते हुए भारत का मजाक उड़ाने की कोशिश की गई है। इस प्रोमो में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के प्रचार के बहाने भारत पर तंज कसने की पीसीबी की कोशिश पर भारतीय फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उसी अंदाज में करारा जवाब दिया है।

क्या है इस प्रोमो में?

PCB की ओर से शेयर किए गए क्लिप में एक ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट पाकिस्तान में घूमता हुआ दिखाया गया है। क्लिप की शुरुआत किसी रेस्टोरेंट से होती है जहां उस टूरिस्ट को डिनर के लिए बुलाया गया और उसका बिल पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने चुकाया। आगा ने टूरिस्ट का बिल देते हुए कहा, “मेहमान हो जी आप हमारे (आप हमारे मेहमान हैं)।” आगा की इस लाइन के बाद वह टूरिस्ट कहता है शुक्रिया और पाकिस्तान की मेहमाननवाजी की तारीफ करता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वीडियो का अगला सीन कुछ ऐसा होता है कि एक लोकल टैक्सी ड्राइवर टूरिस्ट से कहता है कि वह देश में किसी मेहमान से पैसे नहीं लेगा। जब टूरिस्ट टैक्सी से उतरकर चला जाता है, तो ड्राइवर उसे याद दिलाने के लिए उसे रोकता है और कहता है, “यार, हैंडशेक भूल गए आप! लगता है पड़ोसियों के पास भी रुके थे।”

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से नहीं मिलाया था हाथ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में दिखाई गई यही लाइन भारत पर एक तंज के तौर पर देखी जा रही है। दरअसल, पिछले साल एशिया कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने किसी भी मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘नो हैंडशेक’ की नीति अपनाई थी। इस फैसले को लेकर काफी विवाद भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम ने तीन अलग-अलग मौकों पर पाकिस्तान से हाथ मिलाने से इनकार किया था।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच विवाद की वजह सिर्फ हाथ मिलाने से इनकार करना ही नहीं था बल्कि इसके अलावा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के रिएक्शन और बयान भी विवाद की वजह थे। फाइनल में तो टीम इंडिया ने PCB चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से ही इनकार कर दिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles