34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मुजीब की टी-20 इंटरनेशनल में पहली हैट्रिक, अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 39 रन से हराकर सीरीज जीती

दुबई। स्पिनर मुजीब उर रहमान की शानदार हैट्रिक की बदौलत अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 39 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।

मुजीब ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की पहली हैट्रिक ली और इसके साथ ही वह राशिद खान और करीम जनत के बाद टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले तीसरे अफगानिस्तानी गेंदबाज बन गए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के सामने अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 18.5 ओवर में 150 रन पर सिमट गई।

अटल–रसूली की शतकीय साझेदारी

अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और 4.5 ओवर में टीम ने 37 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद सेदीकुल्लाह अटल और दरविश रसूली ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की अहम साझेदारी कर पारी को संभाला। अटल ने 42 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं रसूली ने 39 गेंदों में 68 रन की पारी खेली और 5 चौके व 3 छक्के जड़े। अंत में अजमतुल्लाह उमरजई ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को 189 तक पहुंचाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles