एमपी यूथ गेम्स 2025: संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भोपाल का दबदबा

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एमपी यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भोपाल में किया गया। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित इन प्रतियोगिताओं में भोपाल, नर्मदापुरम, विदिशा, हरदा, बैतूल, सीहोर, राजगढ़ और रायसेन जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताएं टीटी नगर स्टेडियम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम (कोलार), बॉबेअली खेल मैदान और ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान में आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, रस्साकशी, पिट्टू, योगासन, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसी खेल विधाओं में प्रतिभा दिखाई।

टेनिस में भोपाल की अविशी शर्मा प्रथम रहीं, जबकि रस्साकशी, पिट्टू और बास्केटबॉल में भी भोपाल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में विदिशा और कबड्डी में रायसेन विजेता रहा। टेनिस, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में भोपाल का प्रदर्शन शानदार रहा। रस्साकशी और पिट्टू में विदिशा ने बाजी मारी। बैडमिंटन एकल में भोपाल के खिलाड़ी प्रथम रहे, जबकि युगल मुकाबलों में भी भोपाल ने शीर्ष स्थान हासिल किया। क्रिकेट में बाबेअली खेल मैदान पर भोपाल ने विदिशा को हराकर जीत दर्ज की। ओल्ड कैम्पियन मैदान में सीहोर ने राजगढ़ को पराजित किया। बालिका वर्ग में भोपाल ने नर्मदापुरम को हराया। फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here