सत्येंद्र के दोहरे प्रदर्शन से पत्रिका ने जीत दर्ज, भोपाल क्रिकेट क्लब ने एलीट वारियर्स को हराया

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 31वें आईईएस–डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के लीग मुकाबलों में पत्रिका और भोपाल क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन किया। पत्रिका ने नव दुनिया को 39 रनों से हराया। बाबे आली मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रिका ने 18 ओवर में 159 रन बनाए। रजत ने 53, सत्येंद्र ने 37 और अभिषेक ने 25 रन बनाए। नवदुनिया की टीम आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी, जिसमें आबिद ने 39 रन बनाए। सत्येंद्र ने गेंदबाजी में 17 रन देकर तीन विकेट लिए और उन्हें मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रजत को आरएनटीयू मोस्ट वेल्युएबल प्लेयर का खिताब मिला। दूसरे मुकाबले में भोपाल क्रिकेट क्लब ने एलीट वारियर्स को 42 रनों से हराया। भोपाल क्रिकेट क्लब ने 158 रन बनाए, जिसमें यशराज वर्मा ने 52 और संतोष गिरधानी ने 44 रन बनाए। राहुल अहिरवार ने पांच विकेट लिए। जवाब में एलीट वारियर्स 116 रन पर ऑल आउट हो गई। राहुल ने 42 और जेपी ने 20 रन बनाए। विपिन मारन ने चार और कान्हा मित्तल ने तीन विकेट लिए।

आज के मैच

यूज लोकेटर बनाम मीडिया इलेवन, सुबह 9.00 बजे, ओल्ड कैंपियन मैदान

एलीट वारियर्स बनाम हमीदिया स्पोर्ट्स, 12.30 बजे, ओल्ड कैंपियन मैदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here