33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

प्लेऑफ की रेस में बढ़ा रोमांच, दो स्थानों के लिए चार टीमों के बीच जबरदस्त जंग

नई दिल्ली: WPL 2026 के 15वें मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शिकस्त दी। यह आरसीबी के लिए इस सीजन की पहली हार साबित हुई। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने न सिर्फ आरसीबी का विजयी रथ रोका, बल्कि WPL प्लेऑफ की रेस को भी और ज्यादा रोमांचक बना दिया।

आरसीबी के खिलाफ इस जीत के दम पर दिल्ली कैपिटल्स WPL पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में पहुंच गई है। यह दिल्ली की छह मैचों में तीसरी जीत रही। वहीं, प्लेऑफ के लिए अब बचे हुए दो स्थानों के लिए चार टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमों की बात करें तो वहां गुजरात जायंट्स भी 3 जीत और 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। हालांकि बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स उनसे आगे हैं। बता दें कि WPL प्लेऑफ के लिए 5 में से 3 टीमें क्वालीफाई करेंगी। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिलेगा, वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।

स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। आरसीबी ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर प्लेऑफ का टिकट कटाया है। अब उनकी नजरें पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बने रहने पर होंगी, जिससे उन्हें सीधे फाइनल में प्रवेश मिल सके।

वहीं, प्लेऑफ के बाकी बचे दो स्थानों के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। आइए एक नजर डालते हैं कि कौन-सी दो टीमें टॉप-3 में जगह बनाने में कामयाब हो सकती हैं और इसके क्या-क्या समीकरण बन रहे हैं।

आपको पहले बता दें कि यहां से टीमें कितने अधिकतम पॉइंट्स तक पहुंच सकती हैं। RCB के अलावा बची चार टीमों के 2-2 मैच बाकी है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के पास अधिकतम 10-10 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स 8 पॉइंट्स से आगे नहीं बढ़ सकती। दिल्ली कैपिटल्स के अगले दो मैच गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के खिलाफ है। दिल्ली अगर यहां से दोनों ही मैच जीतती है तो वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर वह एक भी मैच हारते हैं तो मामला नेट रन रेट पर आकर फंस जाएगा।

गुजरात जायंट्स की स्थिति भी कुछ ऐसी ही बनी हुई है। यदि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है, तो इससे मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और मजबूत हो जाएंगी। हालांकि, इसके लिए मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स से भिड़ने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

वहीं, यूपी की टीम के अगले दो मुकाबले आरसीबी और दिल्ली के खिलाफ हैं। उनकी नजरें इन दोनों मैचों को जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने पर टिकी होंगी। ऐसे में अब यहां से कौन-सी दो टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाती हैं, यह देखना बेहद रोमांचक होने वाला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles