33.9 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

खेलो एमपी यूथ गेम्स: राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह को लेकर मंत्री सारंग ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

शुभारंभ समारोह में कैलाश खेर और कैलासा बैंड की विशेष प्रस्तुति

एनएसटी न्यूज, भोपाल। खेलो एमपी यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। 27 जनवरी 2026 को शाम 6:30 बजे राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने बैठक व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्ग, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था सहित सभी आवश्यक इंतजामों को समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शुभारंभ समारोह में हजारों की संख्या में खेलप्रेमी, युवा और नागरिक शामिल होंगे, ऐसे में दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी स्तर पर अव्यवस्था न हो और आयोजन गरिमामय, भव्य व स्मरणीय बने, यह सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री सारंग ने बताया कि शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी टीम कैलासा बैंड के साथ विशेष लाइव प्रस्तुति देंगे, जो समारोह का प्रमुख आकर्षण होगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए India’s Got Talent फेम डांस ग्रुप द्वारा एयरोबेटिक डांस प्रस्तुति, भव्य मार्च-पास्ट और खेलों की भावना को दर्शाती विशेष नृत्य-नाटिका का आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब खेलो एमपी यूथ गेम्स को इतने व्यापक और समन्वित स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के सहयोग से यह आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य स्तरीय टीम चयन और युवा प्रतिभाओं की पहचान का मजबूत मंच बनेगा।

मंत्री सारंग ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स ने प्रदेश में खेलों को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के ग्रामीण, शहरी और आदिवासी अंचलों सहित पूरे प्रदेश से एक लाख से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की है। ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर सफलतापूर्वक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनसे चयनित खिलाड़ी अब 28 खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles