भोपाल लेपर्ड्स क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल 30 व 31 जनवरी को डीपीएस मैदान पर

0

भोपाल। भोपाल लेपर्ड्स आगामी सत्र 2025 – 26 के लिए अपना चयन ट्रायल एवं प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। लेपर्ड्स (पुरुष वर्ग) का यह क्रिकेट ट्रायल 30 और 31 जनवरी 2026 को एचएमजी मैदान डीपीएस स्कूल पर सुबह 9.30 बजे से आयोजित करेगा।

भोपाल लेपर्ड्स,जो कि मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (सिंधिया कप) की चैंपियन हैं इस सत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने की राह पर चलेगा। इसी उद्देश्य से यह चयन ट्रायल और प्लेयर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

यह ट्रायल्स युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा,जहां वे अपनी प्रतिभा दिखाकर पेशेवर क्रिकेटर बन सकते हैं। चयनित क्रिकेटरों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर भोपाल लेपर्ड्स टीम में भी चयन किया जाएगा।

ट्रायल प्रोग्राम :
  • 30 जनवरी एवं 31 जनवरी 2026।
  • समय: सुबह 9:30 बजे से।
  • स्थान: HMG भोपाल लेपर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, डीपीएस भोपाल।
पात्रता की शर्तें:
  1. खिलाड़ी की आयु 1 दिसंबर 2025 तक न्यूनतम 19 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। (PD प्रोग्राम पुरुष वर्ग में कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है)।
  2. खिलाड़ी का संबंध मध्य प्रदेश से जन्म के आधार पर होना चाहिए
    या स्थायी निवासी (डोमिसाइल) होना चाहिए – जन्म / रोजगार / शिक्षा के आधार पर।
  3. खिलाड़ी 1 दिसंबर 2025 तक किसी भी डिवीजन या MPCA (मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ) में पंजीकृत नहीं होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here