34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (महिला) टूर्नामेंट में आरएनटीयू की मजबूत शुरुआत, पहला मुकाबला 1–1 से ड्रॉ

एनएसटी न्यूज, भोपाल। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट (महिला वर्ग) 2025–26 में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू), भोपाल की महिला हॉकी टीम ने प्रभावशाली आगाज किया है। केआईआईटी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले लीग मुकाबले में आरएनटीयू की टीम ने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पंजाब के खिलाफ सशक्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को 1–1 की बराबरी पर समाप्त किया।

मैच के दौरान आरएनटीयू की ओर से दीक्षा भार्गव ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि पंजाबी यूनिवर्सिटी ने भी जवाबी हमला करते हुए बराबरी हासिल कर ली। मुकाबला ड्रॉ रहने के कारण दोनों टीमों को 1–1 अंक से संतोष करना पड़ा।

टूर्नामेंट में आरएनटीयू का अगला लीग मुकाबला 29 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे भरथियार यूनिवर्सिटी, कोयम्बटूर (तमिलनाडु) के विरुद्ध खेला जाएगा। टीम कोच आकांक्षा परमार और मैनेजर सतीश अहिरवार के मार्गदर्शन में आरएनटीयू की महिला हॉकी टीम खिताब की दावेदारी के इरादे से मैदान में उतर रही है।

यह राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक केआईआईटी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर की शीर्ष विश्वविद्यालय टीमें हिस्सा ले रही हैं।

आरएनटीयू महिला हॉकी टीम में कप्तान योगिता वर्मा, उपकप्तान अश्रिता ठाकुर, गोलकीपर अंकिता कुशवाहा व प्रतिमा सरोज सहित दीक्षा भार्गव, निशी यादव, खुशी कटारिया, पलक गुप्ता, लवदीप कौर गिल, भूमिक्क्षा साहू, सोनिया कुमरे, साक्षी जैन, करमनप्रीत कौर, हुडा खान, उषा कुमारी, आयुषी पटेल, सोनम राणा और मुनमुनि दास शामिल हैं। वहीं स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शिखा, रूपाली सोलंकी, नेहा और दिशा बघेल हैं।

टीम की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता और पहले मैच में बेहतर प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. नितिन वत्स, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी, सीएफएओ डॉ. विनीत शुक्ला तथा रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles