IND vs NZ: टीम इंडिया को 50 रनों से करारी शिकस्त, न्यूजीलैंड ने दर्ज की पहली जीत

0

नई दिल्ली: विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की, जहां डेवान कॉन्वे और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की मजबूत साझेदारी की। हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और लगातार विकेट झटके। इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाने में सफल रही। भारत की ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.4 ओवर में 165 रनों पर सिमट गई।

प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here