31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, इस आयरिश खिलाड़ी ने किया कमाल

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज रोहित शर्मा का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अब आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने अपने नाम कर लिया है। 35 वर्षीय इस आयरिश खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड पहले रोहित शर्मा के नाम था, लेकिन अब स्टर्लिंग सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके खिलाड़ी बन गए हैं। इसी तरह हाल ही में बाबर आजम ने भी रोहित का सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

UAE के खिलाफ पॉल स्टर्लिंग ने खेला अपना 160वां टी20 इंटरनेशनल मैच

पॉल स्टर्लिंग अब सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने संन्यास के वक्त तक 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। स्टर्लिंग 160 मैचों के साथ अब पहले नंबर पर आ गए हैं। पॉल स्टर्लिंग ने UAE के खिलाफ पहला T20I खेलते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। हालांकि इस पारी में वह सिर्फ 8 रन ही बना पाए, लेकिन उनकी टीम इस मैच में 57 रन से जीत गई।

स्टर्लिंग ने रोहित से 2 साल पहले शुरू किया था क्रिकेट करियर

आयरलैंड की क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 2009 में खेलना शुरू किया था, जबकि रोहित शर्मा ने 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी जबकि स्टर्लिंग अभी खेल रहे हैं। स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड की टीम के कप्तान होंगे। यह स्टर्लिंग का नौवां T20 वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने 2009 से 2024 तक सभी टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं। सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वालों की लिस्ट में पॉल स्टर्लिंग फिलहाल चौथे नंबर पर हैं। टॉप तीन में बाबर आजम पहले, रोहित शर्मा दूसरे और विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। स्टर्लिंग इस साल 36 साल के हो जाएंगे, इसलिए उनके पास टॉप तीन में और ऊपर पहुंचने के लिए अभी भी पर्याप्त समय है।

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
खिलाड़ी का नाम करियर अवधि मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक विकेट बेस्ट बॉलिंग बॉलिंग एवरेज कैच स्टम्पिंग
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) 2009–2026 160 3874 115* 26.53 1 20 3/21 33.95 42 0
रोहित शर्मा (भारत) 2007–2024 159 4231 121* 32.05 5 1 1/22 113 65 0
जॉर्ज डॉकरेल (आयरलैंड) 2010–2026 153 1303 58* 20.04 0 85 4/20 22.89 72 0
मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) 2010–2026 148 2430 89 22.29 0 104 4/10 28.68 80 0
जोस बटलर (इंग्लैंड) 2011–2025 144 3869 101* 35.49 1 0 84 15

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles