SA vs WI: डिकॉक के धमाके में ढेर हुआ वेस्टइंडीज, 234 की स्ट्राइक रेट से शतक और 10 छक्के

0

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में क्विंटन डिकॉक ने मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले डिकॉक की ऐसी पारी से साउथ अफ्रीका का आत्मविश्वास निश्चित रूप से बढ़ेगा, खासकर इसलिए क्योंकि टीम ने रिकॉर्ड 222 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की।
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर के 75 रन और रदरफोर्ड के नाबाद 57 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 222 रन का टारगेट मिला, लेकिन इस टीम ने डिकॉक की शतकीय पारी के दम पर 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बनाते हुए मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

क्विंटन डिकॉक ने 43 गेंदों में शतक जड़कर रचा नया रिकॉर्ड

क्विंटन डिकॉक ने इस मुकाबले में 49 गेंदों पर 10 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 115 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 234.69 रहा। डिकॉक ने अपना शतक 43 गेंदों में पूरा किया और टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इस टीम के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है, जिन्होंने 35 गेंदों में यह कारनामा किया था, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस 41 गेंदों में शतक लगाकर दूसरे स्थान पर हैं।

डिकॉक ने जड़ा 8वां टी20 शतक

टी20 मेन्स क्रिकेट में डिकॉक का ये 8वां शतक रहा और वो मेन्स टी20 क्रिकेट में बतौर विकेट कीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर भी हैं। दूसरे नंबर पर इशान किशन और कामरान अलमल मौजूद हैं जिनके नाम अब तक 5-5 शतक दर्ज हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 4 शतक के साथ संजू सैमसन मौजूद हैं।

मेन्स T20 में विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक

8 – क्विंटन डी कॉक
5 – ईशान किशन<br>5 – कामरान अकमल
4 – संजू सैमसन

डिकॉक ने की रिली रोसो और मिलर की बराबरी

डिकॉक का ये टी20आई में दूसरा शतक रहा और वो साउथ अफ्रीका की तरफ से टी20आई में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में डेविड मिलर और रिली रोसो की बराबरी पर आ गए। इन दोनों ने भी अब तक साउथ अफ्रीका के लिए टी20आई में 2-2 शतक लगाए हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा T20I शतक

2 – डेविड मिलर
2 – रिले रोसौव
2 – क्विंटन डी कॉक

डिकॉक बोसमैन और मिलर से निकले आगे

डिकॉक ने इस मैच में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाए और वो साउथ अफ्रीका की तरफ से किसी एक टी20आई मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रीजा हेंड्रिक्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए और डेविड मिलर के साथ लुट्स बोसमैन को पीछे छोड़ दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए एक T20I पारी में सबसे ज्यादा छक्के

13 छक्के – रिचर्ड लेवी बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2012
10 छक्के – रीजा हेंड्रिक्स बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2024
10 छक्के – क्विंटन डिकॉक बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2026
9 छक्के – लुट्स बोसमैन बनाम इंग्लैंड, सेंचुरियन, 2009
9 छक्के – डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम, 2017

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here