नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में खेलने वाली दो टीमों की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। इसी कड़ी में 30 जनवरी को टूर्नामेंट का 19वां लीग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के स्टेडियम में खेला गया।
इस मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एश्ले गार्डनर ने 46 रनों की अहम पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वेयरहेम 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में अमेलिया केर ने 2 विकेट झटके।
WPL 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
गुजरात जाएंट्स – बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, डैनी व्याट-हॉज, किम गार्थ, आयुषी सोनी, तितास साधु, जिन्तिमणि कलिता, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी।
मुंबई इंडियंस – हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, राहिला फिरदौस (डब्ल्यू), संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनीम इस्माइल, पूनम खेमनार, निकोला केरी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला क्रांति रेड्डी।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, जिसमें शुरुआती मुकाबला गंवाने के बाद उन्होंने लगातार 2 मैचों में जीत हासिल करने के साथ शानदार वापसी की थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस को अगले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले लीग मैच में आरसीबी महिला टीम को 15 रनों से मात देते हुए एलिमिनेटर मैच खेलने के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है।
एश्ले गार्डनर की कप्तानी में विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में खेल रही गुजरात जाएंट्स टीम का अभी तक मैदान पर प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 7 में से चार मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं सिर्फ तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात जाएंट्स की टीम इस मैच में जीत हासिल करते ही एलिमिनेटर मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लेगी।


