मुंबई इंडियंस के पास एलिमिनेटर का मौका, अब सिर्फ दुआएं ही काम आएंगी

0

नई दिल्ली : WPL 2026 के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स के खिलाफ 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई के लिए यह इस सीजन में पांचवीं हार है। मुंबई की टीम ने WPL 2026 में सभी ग्रुप स्टेज के मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें 8 में से केवल 3 मुकाबलों में जीत मिली है और उनके खाते में फिलहाल छह अंक हैं। हालांकि मुंबई के पास अब भी छह अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, लेकिन इस समय उनके हाथ में कोई सक्रिय विकल्प नहीं बचा है। इसलिए उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें अब दुआओं पर टिकी हैं। आइए जानते हैं कि उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आगे क्या करना होगा।

DC vs UP मैच पर होगी मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स की निगाहें

मुंबई इंडियंस की टीम लीग स्टेज के अपने सभी 8 मैच खेल चुकी है। तीन में उन्हें जीत मिली है, वहीं 5 में MI को हार का सामना करना पड़ा है। 1 फरवरी को दिल्ली बनाम यूपी मैच पर उनकी टीम की निगाहें रहेगी। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी दुआएं करेंगे कि इस मैच में यूपी की टीम दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे। ऐसा होने से तीनों टीमों के खाते में 6-6 अंक हो जाएंगे। दरअसल इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खाते में बराबर 6-6 अंक है, वहीं यूपी 4 पॉइंट्स के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। अगर दिल्ली कैपिटल्स को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है तो, दिल्ली मुंबई और यूपी तीनों टीमों के खाते में 6-6 अंक हो जाएंगे।

एलिमिनेटर का टिकट मुंबई इंडियंस के लिए नेट रन रेट से तय

अगर अगले मैच में यूपी वॉरियर्स को हार का सामना करना पड़े, तो मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ का रास्ता खुल सकता है क्योंकि उनका नेट रन रेट दिल्ली और यूपी से बेहतर है। मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट +0.059 है, जबकि दिल्ली का -0.164 और यूपी का -1.146 है। इस आधार पर मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में बनाई जगह

WPL 2026 के प्लेऑफ के लिए अब तक स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स ने क्वालीफाई कर लिया है। आरसीबी ने अपने 8 में से 6 मैच जीतकर सीधे फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं, गुजरात जायंट्स अब एलिमिनेटर में खेलेंगे और यह तय होना बाकी है कि उनका सामना किस टीम से होगा। WPL 2026 का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here