34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी विकेटकीपर चोटिल, अब्दुल कादिर को मिली रिप्लेसमेंट की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 1 फरवरी 2026 को होने वाली है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर दोनों टीमों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद शायन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट ने अब्दुल कादिर को शायन का रिप्लेसमेंट घोषित कर दिया है, जो टीम में उनकी जगह लेंगे।

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने

भारत और पाकिस्तान इस विश्व कप में पहली बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी जहां पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था। रविवार को होने वाले महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शायन पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। प्रैक्टिस के दौरान उनकी नाक में चोट लगी थी जिसके बाद उनका स्कैन कराया गया तो पता चला कि फ्रैक्चर है।

आईसीसी ने अब्दुल कादिर को रिप्लेसमेंट की मंजूरी दी

आईसीसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, काउंसिल ने पाकिस्तान टीम में मोहम्मद शायन की जगह अब्दुल कादिर को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। शायन के नाक की हड्डी में फ्रैक्चर होने की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया गया है और उनकी जगह अब्दुल कादिर को टीम में शामिल किया गया है। शायन को फ्रैक्चर टीम ट्रेनिंग सेशन के दौरान हुआ था।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से तय होगा चौथा सेमीफाइनलिस्ट

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को होने वाला भारत और पाकिस्तान का मैच काफी अहम है। यह मैच नॉकआउट होगा। यानी जो टीम जीत जाएगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ग्रुप B से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। वहीं अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 191 रन से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles