31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भारत-पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण: यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग देखने का तरीका

नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 टीमें अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में रविवार को आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 12:30 बजे कराया जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है और इसे टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

इस वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक खेले अपने चारों मैच जीतकर शानदार लय दिखाई है और टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब खड़ी है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिलते ही भारत का अंतिम चार में स्थान लगभग तय हो जाएगा। दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो जैसा मुकाबला है और उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को बड़े अंतर से हराना होगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है — आइए जानते हैं आप इस मैच का लाइव प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 सुपर सिक्स मैच कहां और कब खेला जाएगा?
इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 सुपर सिक्स मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में रविवार को खेला जाएगा।

इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच की शुरुआत कितने बजे होगी?
इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.00 बजे से होगी और टॉस 12.30 बजे किया जाएगा।

इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच को लाइव किस तरह से देख सकते हैं?
इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी।

भारत की टीम

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, हरवंश पंगलिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।

पाकिस्तान की टीम

अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, नकाब शफीक।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles