23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

क्रिकेट की दुनिया में हलचल: बाबर ने कोहली को पीछे छोड़ और गेल-बटलर का कीर्तिमान तोड़ा

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 111 रन की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। कंगारू टीम के खिलाफ इस निर्णायक मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बाबर आजम ने नाबाद 50 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि सैम अयूब ने 56 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट हॉल लिया, जिसकी बदौलत मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी।

7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बाबर आजम का फॉर्म में आना पाकिस्तान के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में खेली गई नाबाद 50 रन की पारी के दम पर बाबर ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस पारी के साथ उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठी बार यह उपलब्धि हासिल कर क्रिस गेल और जोस बटलर के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। बाबर का यह प्रदर्शन वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का आत्मविश्वास जरूर बढ़ाएगा।

बाबर आजम ने कोहली को पीछे छोड़ा, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बाबर ने अपना पावर दिखाते हुए कंगारू टीम के खिलाफ नाबाद 50 रन की पारी खेली और टी20आई में वो अब सबसे ज्यादा बार 50 या 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर आ गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय बैटर विराट कोहली के नाम पर दर्ज था जिन्होंने ऐसा 38 बार किया था, लेकिन बाबर ने 39वीं बार ये कमाल कर कोहली को पीछे छोड़ा। इस सूची में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 32 बार ये कमाल किया था।

T20I में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर

39 – बाबर आजम
38 – विराट कोहली
32 – रोहित शर्मा
30 – मोहम्मद रिजवान
28 – डेविड वार्नर
28 – जोस बटलर

गेल-बटलर को पीछे छोड़ बाबर आजम बने नए रिकॉर्डधारी

बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने टी20आई में छठी बार कंगारू टीम के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली, जिसके साथ ही वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस दौरान बाबर ने क्रिस गेल और जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20आई में 5-5 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए थे।

T20I में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

8 – विराट कोहली
6 – बाबर आजम
5 – क्रिस गेल
5 – जोस बटलर
4 – रोहित शर्मा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles