नई दिल्ली : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार (4 फरवरी) को भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम अब तक टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है और अपने चारों मुकाबले जीतकर अजेय बनी हुई है, जबकि अफगानिस्तान ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए पांच में से चार मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल के लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।
- अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल में किससे कौन भिड़ेगा?
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। - भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?
भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार, 4 फरवरी को होगा। - भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?
भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होगा। - भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल का टॉस कब होगा?
भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे होगा। - भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल कब से शुरू होगा?
भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। - भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। - भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत-अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


