टी20 विश्व कप से बाहर स्टीव स्मिथ, कमबैक के लिए पीएसएल में लेंगे हिस्सा

0

नई दिल्ली : शानदार फॉर्म के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम से बाहर किए गए अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियन्ज के साथ करार किया है। एशेज में बेहतरीन प्रदर्शन और सिडनी सिक्सर्स के साथ बिग बैश लीग (बीबीएल) में शानदार सत्र के बावजूद, स्मिथ को टी20 विश्व कप के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।

स्टीव स्मिथ 2028 में लॉस एंजेल्स ओलंपिक में भाग लेने की इच्छा रखते हैं, जहां क्रिकेट टी20 प्रारूप में वापसी करेगा। इसलिए यह 36 वर्षीय खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में टी20 प्रारूप में वापसी करने के लिए बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्मिथ पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके साथ सियालकोट स्टैलियन्ज ने अनुबंध किया है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन को अपना कोच नियुक्त किया है, जबकि पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी पीएसएल की नई फ्रेंचाइजी हैदराबाद किंग्समेन के मुख्य कोच का पद संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here