आईसीसी रैंकिंग अपडेट: पाकिस्तानी खिलाड़ी नंबर वन, हार्दिक पांड्या से कड़ी टक्कर

0

नई दिल्ली : आईसीसी रैंकिंग में इस बार काफी उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। टी20 विश्व कप 2026 से पहले यह आखिरी रैंकिंग है, और शनिवार को ही विश्व कप का पहला मैच खेला जाएगा। कुछ मैचों के बाद रैंकिंग को फिर से अपडेट किया जाएगा। इस बीच, पाकिस्तानी टीम के सलामी बल्लेबाज ने ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या भी टॉप 3 में शामिल हैं।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: पाकिस्तान के सैम अयूब बने नंबर वन ऑलराउंडर

पाकिस्तानी टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब अब दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। वे इससे पहले दूसरे नंबर पर थे, लेकिन अब एक स्थान की छलांग लगाकर पहले पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब बढ़कर 290 की हो गई है। उन्होंने दूसरे नंबर के खिलाड़ी को केवल एक अंक से पीछे छोड़ दिया है। सैम अयूब वैसे तो सलामी बल्लेबाज हैं, वे रन कम बना रहे हैं, लेकिन अपनी स्पिन गेंदबाजी से विकेट लेकर टीम के लिए योगदान दे रहे हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। वे पहले से दूसरे नंबर पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 289 की है।

भारत के हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर्स लिस्ट में तीसरे नंबर पर

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर हैं और अपनी जगह पर कायम हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 230 है, यानी वे टॉप 2 खिलाड़ियों से बहुत पीछे नहीं हैं। हालांकि, उनकी बैटिंग कम होती है और वे अपने कोटे के पूरे चार ओवर भी कम ही फेंकते हैं, यही वजह है कि वे अभी रैंकिंग में इतने नीचे हैं। अगर टी20 विश्व कप के दौरान हार्दिक ने अपना खेल दिखाया, तो वे जल्द ही नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा कर सकते हैं।

शिवम दुबे ने ऑलराउंडर्स की लिस्ट में बनाई टॉप 10 की जगह

पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज ने भी एक स्थान की छलांग लगाई है और अब वे नंबर चार पर पहुंच गए हैं, उनकी रेटिंग 230 है। नवाज के आगे जाने से वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज को नुकसान हुआ है, जो अब नंबर पांच पर हैं और उनकी रेटिंग 228 है। इस बीच भारत के शिवम दुबे ने दो स्थानों की छलांग लगाई और टॉप 10 में एंट्री की, वे अब 9वें नंबर पर हैं और उनकी रेटिंग 186 है। वहीं, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने एक स्थान का फायदा उठाते हुए नंबर 8 पर कब्जा किया है, उनकी रेटिंग 197 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here