नई दिल्ली: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए रन बनाने के मामले में बेहद निरंतर रहे हैं। लगभग हर मुकाबले में उनकी कोशिश यही रही है कि वे मैच्योर और जिम्मेदारी भरी पारी खेलें। अब तक उन्होंने जिस तरह का संयम और समझदारी दिखाया है, उसमें वे पूरी तरह सफल रहे हैं। इसी का नतीजा है कि फाइनल से पहले वैभव इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में पहले स्थान पर पहुँच गए हैं।
रन बनाने में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वैभव ने शानदार पारी खेली और 33 गेंदों पर 68 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 206.06 का रहा जिसमें 4 छक्के और 9 चौके भी शामिल रहे। भारत ने इस मैच में यानी सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पारी से भारत की जीत की नींव रखी और ये इस सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक भी रहा। वो वैभव की ही तेज पारी थी जिसने अफगानिस्तान के गेंदबाजों का मनोबल पूरी तरह से तोड़ दिया और फिर उसका फायदा एरोन जॉर्ज, कप्तान आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों को मिला।
वैभव ने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने 179 गेंदों का सामना करते हुए 264 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिज्ञान कुंडू के बाद दूसरे नंबर पर थे, लेकिन अब वो पहले नंबर पर आ गए हैं। अब तक वैभव का स्ट्राइक रेट 147.48 का रहा है जबकि उनका रन रेट 44.00 का है। उन्होंने अब तक 26 चौके और 15 छक्के इन मैचों में लगाए हैं और इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी के बाद इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ टीम के उप-कप्तान विहान मलहोत्रा हैं, जिन्होंने 6 मैचों में एक शतक की मदद से 210 रन बनाए हैं। विहान का अब तक का औसत 70.00 रहा है। सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर अभिज्ञान कुंडू हैं, जिन्होंने 6 मैचों में दो अर्धशतकों के दम पर 199 रन जुटाए हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले एरोन जॉर्ज हैं, जिन्होंने 4 मैचों में एक शतक की मदद से 161 रन बनाए हैं, जबकि कप्तान आयुष 6 मैचों में 161 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। हालांकि, बेहतर रन रेट के आधार पर एरोन जॉर्ज कप्तान आयुष से ऊपर हैं।
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय
वैभव सूर्यवंशी – 264 रन
विहान मलहोत्रा – 210 रन
अभिज्ञान कुंडू – 199 रन
एरोन जॉर्ज – 161 रन
आयुष म्हात्रे – 161 रन

