25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

भारत के लिए नया झटका, वॉर्मअप मैच के दौरान हर्षित राणा को लगी चोट

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने बुधवार (5 फरवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मुकाबले में दमदार जीत दर्ज की, लेकिन तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा की चोट ने टीम की चिंताएं बढ़ा दीं। टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया बेहतरीन लय में नजर आ रही है, हालांकि लगातार खिलाड़ियों का चोटिल होना उसके लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में तिलक वर्मा की वापसी हुई, जो चोट के चलते करीब एक महीने तक मैदान से बाहर थे। वहीं ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी धीरे-धीरे फिटनेस हासिल कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच हर्षित राणा के चोटिल होने से टीम मैनेजमेंट की चिंता और बढ़ गई है।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 240 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी के दौरान हर्षित राणा चोटिल हो गए, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। दिल्ली का यह तेज गेंदबाज गेंदबाजी करते समय असहज नजर आया और एक ही ओवर में दो बार अपनी डिलीवरी स्ट्राइड पूरी नहीं कर सके। राणा घुटने में दर्द महसूस करते हुए उसे पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। इसके बाद वह मुकाबले में दोबारा नहीं लौटे। मैच में उन्होंने केवल एक ओवर डाला, जिसमें 16 रन खर्च हुए।

हर्षित राणा की चोट को लेकर सस्पेंस बरकरार

अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से हर्षित राणा की चोट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुख्य रूप से जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर होगी। उनके अलावा हर्षित राणा के साथ-साथ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी तेज गेंदबाजी के विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। 24 वर्षीय हर्षित अब तक अपने करियर में नौ टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने कुल 9 विकेट अपने नाम किए हैं।

भारत ने आज़माए 9 अलग-अलग गेंदबाज़

भारत को अब 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेलना है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी और सात छक्कों की बदौलत भारतीय बल्लेबाज़ों ने कुल 19 छक्के जड़े और 30 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंदबाज़ी में भी जमकर प्रयोग किए और कुल नौ गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया। खास बात यह रही कि बल्लेबाजी ऑलराउंडर तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने भी तीन-तीन ओवर गेंदबाज़ी की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles