WLP 2026: धवन दूसरे, पुजारा पांचवें, वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो लीग के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली: वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग 2026 के फाइनल में बुधवार (4 फरवरी) को दुबई रॉयल्स ने पुणे पैंथर्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। शिखर धवन की कप्तानी में दुबई रॉयल्स ने गोवा के स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। धवन ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पारियों में कुल 267 रन बनाए। पुणे पैंथर्स के मार्टिन गप्टिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। टूर्नामेंट के टॉप-5 बल्लेबाजों में भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा भी शामिल हैं। वह गुरुग्राम थंडर्स का हिस्सा थे। वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग 2026 में सबसे ज्यादा विकेट दिल्ली वॉरियर्स के पीयूष चावला ने लिया। दुबई रॉयल्स के सुबोथ भाटी ने दूसरे नंबर पर रहे। राजस्थान लॉयंस के शादाब जकाती तीसरे नंबर पर रहे। पुणे पैंथर्स के ड्वेन ब्रावो चौथे नंबर पर हैं। राजस्थान किंग्स के बिपुल शर्मा तीसरे नंबर पर हैं।

डब्ल्यूएलपी 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग 2026 टॉप-5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
मार्टिन गप्टिल (पुणे पैंथर्स) 7 7 317 45.29 175.14 32 18
शिखर धवन (दुबई रॉयल्स) 6 6 267 53.4 173.38 23 13
उपुल थरंगा (पुणे पैंथर्स ) 7 7 240 34.29 142.01 21 13
चैडविक वाल्टन (दिल्ली वॉरियर्स) 6 6 235 47 178.03 24 16
चेतेश्वर पुजारा (गुरुग्राम थंडर्स) 5 5 207 41.4 144.76 26 3
वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग 2026 टॉप-5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
पीयूष चावला (दिल्ली वॉरियर्स) 7 28 168 15 16.93 254 0 0
सुबोथ भाटी (दुबई रॉयल्स ) 6 23 138 12 16.67 200 0 1
शादाब जकाती (राजस्थान लॉयंस) 6 19 114 10 14 140 0 0
ड्वेन ब्रावो (पुणे पैंथर्स) 7 22.2 134 9 24.11 217 1 0
बिपुल शर्मा (राजस्थान किंग्स) 5 18 108 8 23.88 191 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here