23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

WPL 2026: डबल अवॉर्ड के साथ चमकीं स्मृति मंधाना, नंदिनी शर्मा और लॉरेन बेल को भी मिला सम्मान

नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का रोमांचक सफर अब समाप्त हो चुका है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। टूर्नामेंट के समापन के साथ ही पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कई खिलाड़ियों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

स्मृति मंधाना ने 377 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। वहीं सोफी डिवाइन को सीजन की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। गेंदबाज़ी में सोफी डिवाइन और नंदिनी शर्मा ने बराबर 17-17 विकेट झटके, लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट के चलते सोफी को पर्पल कैप से नवाज़ा गया। वहीं शानदार प्रदर्शन के लिए नंदिनी शर्मा को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन खेल के लिए पुरस्कार दिए गए। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:-

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी रकम?
अवॉर्ड प्लेयर/टीम धनराशि (रुपये)
विजेता आरसीबी 6 करोड़
उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स 3 करोड़
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन ग्रेस हैरिस 5 लाख
एक्टिव कैच ऑफ द सीजन लूसी हैमिल्टन 5 लाख
मोस्ट सिक्सेज ऑफ द सीजन हरमनप्रीत कौर (13) 5 लाख
ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजन लॉरेन बेल (128 डॉट बॉल, 7700 पेड़) 5 लाख
एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन नंदनी शर्मा 5 लाख
ऑरेंज कैप स्मृति मंधाना 5 लाख
पर्पल कैप सोफी डिवाइन 5 लाख
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) सोफी डिवाइन 5 लाख
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच स्मृति मंधाना 2.5 लाख
फाइनल में रोमांच चरम पर: मैच में क्या-क्या हुआ, एक नज़र

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रनों की अहम पारी खेली, जबकि लॉरा वोल्वार्ट ने 25 गेंदों पर नाबाद 44 और चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में नाबाद 35 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 19.4 ओवर में दो गेंद शेष रहते 204 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में स्मृति मंधाना ने 87 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वॉल ने 79 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। अंत में राधा यादव ने दो चौके लगाकर आरसीबी को चैंपियन बना दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles