31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

‘जो भी है वैभव की वजह से है’, भावुक हुए अंडर-19 चैंपियन कप्तान आयुष म्हात्रे

नई दिल्ली : भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सबसे अहम भूमिका वैभव सूर्यवंशी ने निभाई। उन्होंने शुक्रवार (7 फरवरी) को फाइनल में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिससे भारत ने 400 से ज्यादा का विशाल स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को 100 रनों से हराया। इस जीत के जश्न के बीच भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे का एक वीडियो सुर्खियों में है। जब टीम की ड्रेसिंग रूम में जश्न मचा हुआ था, तो कप्तान ने जीत का पूरा श्रेय अपने दोस्त वैभव सूर्यवंशी को दिया और उन्हें गले लगाकर भावुक हो गए।

वैभव सूर्यवंशी इंस्टाग्राम पर लाइव थे, जबकि आयुष म्हात्रे फोन पर बात कर रहे थे। वैभव ने उनसे कहा, “कैप्टन, आपकी कप्तानी में हमने छठी बार विश्व कप जीता है। आप क्या कहना चाहेंगे?” इस पर म्हात्रे ने हाथ जोड़कर जवाब दिया, “जो भी है वैभव की वजह से है।” इसके बाद उन्होंने वैभव को गले लगाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। आयुष का यह वीडियो किसी भी क्रिकेट प्रेमी को भावुक कर देने वाला है। भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अजेय रहते हुए चैंपियन बनी।

आयुष म्हात्रे ने भी दिखाई शानदार बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 80 गेंद पर 175 रन बनाए। उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 411 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने भी अच्छी पारी खेली। म्हात्रे ने 51 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। उन्होंने वैभव के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद पर 142 रन जोड़े।

कैफ-कोहली के क्लब में शामिल हुए आयुष

भारतीय टीम ने अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब सबसे ज्यादा 6 बार अपने नाम किया है। आयुष म्हात्रे से पहले भारत की टीम मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उनमुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश ढुल की कप्तानी में चैंपियन बन चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया है। यह राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और जूनियर चयन समिति के बीच साझा की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles