23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

T20 World Cup 2026: तीसरे दिन होंगे तीन हाई-वोल्टेज मुकाबले, एक टीम करेगी डेब्यू, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बेहद शानदार अंदाज में हुआ है और टूर्नामेंट का रोमांच फैंस के बीच चरम पर बना हुआ है। इस वर्ल्ड कप के पहले दो दिनों में कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। अब क्रिकेट फैंस की निगाहें तीसरे दिन के मुकाबलों पर टिकी हुई हैं।

ग्रुप स्टेज के तीसरे दिन भी कुल तीन मैच खेले जाएंगे, जिनमें एक खास मुकाबला इटली और स्कॉटलैंड के बीच होगा। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि इटली की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेती नजर आएगी और इस टूर्नामेंट में अपना डेब्यू करेगी।

9 फरवरी को खेले जाने वाले मैच की बात करें तो वहां दिन के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच ग्रुप सी का होगा। वहीं ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। स्कॉटलैंड की टीम इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुकी है। वहीं इटली की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी। ऐसे में सभी फैंस की नजरें इस मुकाबले पर रहने वाली है।

दिन के दूसरे मुकाबले की, ये मैच जिम्बाब्वे और ओमान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप बी का ये मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा। ये मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। वैसे तो इस मैच में जिम्बाब्वे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि उनके पास अधिक मैच खेलने का अनुभव है। लेकिन ओमान की टीम को हल्के में लेने की कोशिश जिम्बाब्वे नहीं करेगा। फैंस को दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

9 फरवरी को दिन का तीसरा और आखिरी मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप डी का हिस्सा है और ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की बात करें तो यहां जाहिर तौर पर साउथ अफ्रीका की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि कनाडा की टीम अफ्रीका को चुनौती दे पाती है या नहीं। अगर कनाडा यहां साउथ अफ्रीका को हराने में कामयाब रहती है तो ये एक बड़ा उलटफेर होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles