23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड का इतिहास, पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश; जम्मू-कश्मीर ने MP को बैकफुट पर धकेला

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला। उत्तराखंड ने झारखंड को पारी और 6 रन से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। तीसरे दिन झारखंड की टीम दूसरी पारी में 130 रन पर सिमट गई, जिससे उत्तराखंड ने शानदार जीत दर्ज की।

जमशेदपुर में खेले गए इस मुकाबले में झारखंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में उत्तराखंड ने अवनीश सुधा, कप्तान कुणाल चंदेला और जगदीश सुचित के अर्धशतकों की मदद से 371 रन बनाए और मजबूत बढ़त हासिल की।

उधर, इंदौर के होलकर स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को क्वार्टर फाइनल में मुश्किल में डाल दिया है। पहली पारी में 40 रन देकर 7 विकेट लेने वाले आकिब नबी ने दूसरी पारी में भी 3 विकेट झटकते हुए मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम कर लिए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में 87 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं और उसे जीत के लिए अभी 204 रन और बनाने हैं।  अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कर्नाटक-मुंबई और बंगाल-आंध्र प्रदेश के मैच रोमांचक स्थिति में हैं, जहां सेमीफाइनल की तस्वीर जल्द साफ होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles