मुन्सी ने मचाया कोहराम, स्कॉटलैंड ने इटली के सामने रखा 208 का चुनौतीपूर्ण स्कोर

0

नई दिल्ली : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-7 में आज (9 फरवरी) इटली और स्कॉटलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। ग्रुप-C के इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इटली के सामने 208 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। स्कॉटलैंड की ओर से जॉर्ज मुन्सी ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 84 रन बनाए। इटली की टीम पहली बार किसी क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा ले रही है, ऐसे में यह टूर्नामेंट उसके लिए खास है। वहीं, स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के बाहर होने के बाद विश्व कप में खेलने का मौका मिला। स्कॉटलैंड ने अपना पहला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जहां उसे 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

मुकाबले में स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड क्युरी.

मुकाबले में इटली की प्लेइंग इलेवन: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीडे (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन, थॉमस ड्रेका.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here