SCO vs ITA: इटली को पहले ही मैच में 73 रन से हार, स्कॉटलैंड का दबदबा

0

नई दिल्ली : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 फरवरी को स्कॉटलैंड और इटली के बीच मुकाबला हुआ। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में इटली को करारी हार का सामना करना पड़ा। इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए। जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। स्कॉटलैंड की ओर से माइकल लीस्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की पारी की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने 13 ओवर में ही 115 रन जोड़कर स्कोरबोर्ड को मजबूत किया। जॉर्ज मुन्से ने अर्धशतक जड़ते हुए 84 रन की पारी खेली और आउट हुए। इटली को पहली सफलता 14वें ओवर में मिली। इसके बाद माइकल जोन्स 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इटली ने इस दौरान केवल 4 विकेट ही चटका पाए। चौथे ओवर में कप्तान वेन मैडसन के मैदान छोड़ने के बाद इटली की टीम दबाव में आ गई, जिससे इटैलियन गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

स्कॉटलैंड के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी इटली की टीम का आगाज कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 40 रन के भीतर 3 विकेट खो दिए। इसके बाद हैरी मनेंटी और बेन मनेंटी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, इस साझेदारी के टूटते ही इटली की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम 17वें ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। बेन मनेंटी ने 31 गेंदों में 52 रन की पारी खेली।

प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here