T20 वर्ल्ड कप में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, आठ दिन में PCB के बदले सुर

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की तस्वीर अब साफ हो गई है। पाकिस्तान सरकार की ओर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ खेलने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसकी जानकारी पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट के साथ इस खबर की पुष्टि की है।

पाकिस्तान सरकार की तरफ से 1 फरवरी 2026 को ही बायकॉट का फैसला किया गया था। उसी के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के तेवर लगातार अड़ियल रवैये वाले थे। उसके बाद आईसीसी के एक्शन की खबरें आईं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कंगाल होने का खतरा मंडराने लगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, श्रीलंका क्रिकेट ने भी पाकिस्तान को समझाया। अब 8 दिन बाद पीसीबी के होश ठिकाने आ गए हैं।

पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आईसीसी और बीसीबी के साथ हुई बैठक की जानकारी दी। साथ ही सरकार ने बीसीबी, श्रीलंका क्रिकेट और यूएई क्रिकेट बोर्ड की ओर से आई रिक्वेस्ट पर भी विचार किया। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तय शेड्यूल के अनुसार भारत के खिलाफ खेलने के निर्देश पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दे दिए।

इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा आईसीसी पर दबाव बनाने को लेकर रखी गई सभी मांगों को खारिज कर दिया गया। आईसीसी ने पाकिस्तान की हर शर्त को ठुकरा दिया। वहीं श्रीलंका और यूएई जैसे अन्य पड़ोसी देशों के क्रिकेट बोर्ड्स ने भी संभावित दुष्परिणामों को देखते हुए पाकिस्तान को खेलने की सलाह दी। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से भी रिलीज जारी कर पाकिस्तान से खेलने की बात कही गई। इन तमाम घटनाक्रमों के बाद आखिरकार पाकिस्तान के रुख में बदलाव देखने को मिला और उसके होश ठिकाने आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here