28.2 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

सेंट माइकल रेड और गोल्डन टाइगर की शानदार जीत, फाइनल की ओर मजबूत कदम

भोपाल, एनएसटी न्यूज: स्थानीय बाबे आली क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे पांचवें सैय्यद शकील मोहम्मद ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के पहले मैच में सेंट माइकल रेड ने सेंट माइकल ब्लू को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेंट माइकल ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए। गेंदबाजी में संस्कार और सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके। जवाब में सेंट माइकल रेड ने लक्ष्य को केवल 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अतुल ने 52 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि सलमान ने 29 और सचिन ने 14 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सचिन राव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन के दूसरे मुकाबले में डॉ. रज़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश (24) और हिरदेश (15) की मदद से 96 रन बनाए। शिखर ने 5 विकेट लेकर मैच में जान डाल दी, वहीं अली ज़र और सलमान को 2-2 विकेट मिले। जवाब में गोल्डन टाइगर ने पीयूष राज के 37 रनों की बदौलत 4 विकेट से जीत दर्ज की। शिखर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार भोपाल लेपर्ड्स के राहुल दुखान्डे और सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के सैय्यद अयान शकील ने प्रदान किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles