टी20 विश्व कप 2026: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

0

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 13वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। यह मुकाबला ग्रुप डी का हिस्सा है, जिसे “ग्रुप ऑफ डेथ” के नाम से भी जाना जाता है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच खेला है; साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हराया था, जबकि अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

ये हैं साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें

साउथ अफ्रीका की टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका।

अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, फजलहक फारुकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here