31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एम. वाय. मेमोरियल ट्रॉफी: भोपाल डिवीजन का दबदबा, जबलपुर को पारी और 233 रन से हराया

भोपाल, नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) द्वारा आयोजित एम. वाय. मेमोरियल ट्रॉफी सीनियर इंटर डिवीज़नल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबलपुर डिवीजन को पारी और 233 रनों से पराजित कर 7 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। चार दिवसीय यह मुकाबला भोपाल के फैथ मैदान पर खेला गया।  मैच के तीसरे दिन जबलपुर डिवीजन ने अपनी पहली पारी में कल के स्कोर 1 विकेट पर 78 रन से आगे खेलते हुए 40.4 ओवर में 170 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। जबलपुर की ओर से वंदित जोशी ने 72 रन और हर्ष मंगलानी ने 42 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। भोपाल डिवीजन की ओर से तन्मय पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि अंकित दांगी और पवन निर्वानी को 2-2 विकेट मिले। प्रारब्ध मिश्रा ने 1 विकेट लिया।

पहली पारी के आधार पर भोपाल डिवीजन ने 441 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर जबलपुर को फॉलोआन खेलने पर मजबूर किया। दूसरी पारी में जबलपुर डिवीजन 48.5 ओवर में 208 रन बनाकर फिर ऑलआउट हो गई। इस पारी में अलंक्रित सिंह (42), शिवम तिवारी (38), रितेश शाक्य (34) और हर्ष मंगलानी (33) ने योगदान दिया। भोपाल डिवीजन के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी दबदबा बनाए रखा। प्रारब्ध मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट झटके, जबकि तनिष्क यादव ने 3 विकेट लिए। इसके साथ ही भोपाल ने मुकाबला पारी और 233 रनों से अपने नाम कर लिया।

मैच के समापन समारोह में ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार फैथ क्लब के एमडी राघवेंद्र सिंह तोमर द्वारा, बीडीसीए सचिव शांति कुमार जैन, एमपीसीए ऑब्जर्वर देवेंद्र परमार, एमपीसीए अंपायर रवि शर्मा, आशीष सोलंकी एवं एमपीसीए स्कोरर राहुल ठाकुर की उपस्थिति में प्रारब्ध मिश्रा और पृथ्वीराज तोमर (भोपाल डिवीजन) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles