अल हम्द और सेंट माइकल सीनियर की शानदार जीत, दोनों टीमें अगले दौर में

0

भोपाल, नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स। स्थानीय बाबे आली क्रिकेट स्टेडियम में सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित सैय्यद शकील मोहम्मद ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में अल हम्द और सेंट माइकल सीनियर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। कमिश्नर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुदस्सर आलम के 50 और विजय के 40 रनों की मदद से 179 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में अल हम्द की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रशांत सिंह के बेहतरीन 94 रन और अभिषेक गिरी के 60 रनों की बदौलत अल हम्द ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रशांत सिंह रहे।

 सेंट माइकल सीनियर बनाम सदय इलेवन

सेंट माइकल सीनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़मरान जावेद (42), दानिश खान (29), तबरेज कुरैशी (26) और परवेज़ (24) के योगदान से 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सदय इलेवन की टीम राहुल सिंह ठाकुर (23) और आनंद ठाकुर (28) के प्रयासों के बावजूद 137 रन ही बना सकी। सेंट माइकल सीनियर ने यह मैच 38 रनों से जीत लिया।मैन ऑफ द मैच ज़मरान जावेद बने। दोनों मैचों के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार यश पोंडा (संचालक, रेड रोज स्कूल), राहुल सिंह ठाकुर और सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के सैयद अयान शकील द्वारा प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here