25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

SL vs OMA: श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से रौंदा, T20 वर्ल्ड कप में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

नई दिल्ली : श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए शानदार लय बरकरार रखी है। टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने ओमान को 105 रन से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इससे पहले श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रन से मात दी थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास और भी मजबूत नजर आ रहा है।

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंकाई टीम के लिए कप्तान दासुन शनाका ने 20 गेंद पर 50 रन की तूफानी पारी खेलकर अंत में स्कोर 225 तक पहुंचाया। उनके अलावा पवन रत्नायके ने 28 गेंद पर 60 रन और कुसल मेंडिस ने 45 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी। ओमान के लिए मोहम्मद नदीम ने नाबाद 56 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। ओमान की टीम 105 रन से मैच हार गई। श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंता और कामिंडु मेंडिस को 1-1 सफलता मिली।

ओमान को अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम का अगला मैच 14 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ होगा, जो उसके लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है। लगातार दो हार के बाद ओमान की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। दूसरी ओर, श्रीलंका ने लगातार दो जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है और टूर्नामेंट में शानदार लय हासिल कर ली है।

ग्रुप बी की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
श्रीलंका 2 2 0 4 +3.125
ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 2 +3.350
जिम्बाब्वे 1 1 0 2 +2.702
आयरलैंड 2 0 2 0 -2.175
ओमान 2 0 2 0 -4.306
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।

ओमान (प्लेइंग इलेवन): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles