NEP vs ITA : इटली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नेपाल पहले करेगा बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी में नेपाल और इटली के बीच 12 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिन का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिससे नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। दोनों ही टीमों को टूर्नामेंट के अपने-अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में सुपर-8 की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। खासतौर पर नेपाल के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि टीम के लिए यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है।

नेपाल बनाम इटली मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इटली – एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन।

नेपाल – कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।

नेपाल को पहले मैच में 4 रन से झटका, नहीं मिली जीत

ग्रुप-सी में शामिल नेपाल को अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ महज 4 रनों से करीबी हार झेलनी पड़ी थी। एक समय ऐसा लग रहा था कि नेपाल मैच अपने नाम कर लेगा, लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से बाजी पलट गई। वहीं इंग्लैंड को वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद नेपाल के लिए सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी कायम हैं। इसके लिए नेपाल को ग्रुप स्टेज के बचे हुए तीनों मुकाबले जीतने होंगे और साथ ही अपना नेट रनरेट भी बेहतर रखना होगा। फिलहाल नेपाल ग्रुप-सी की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज 4 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here