तृतीय एलएनसीटी फैकल्टी ओलंपियाड ग्रैंड फिनाले संपन्न

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी ग्रुप, भोपाल के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा फैकल्टी सदस्यों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से तृतीय फैकल्टी ओलंपियाड ग्रैंड फिनाले का सफल आयोजन रायसेन रोड के कैंपस में किया गया। ओलंपियाड के अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, रस्साकशी और क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) में ऋषिराज कालेज के डॉ. क्षितिज गुप्ता ने एलएनएमसी के डा. अशोक सिंह को 11–9 और 11–10 से हराकर खिताब जीता। बैडमिंटन (महिला वर्ग) में ऋषिराज डेंटल कॉलेज की डॉ. गरिमा निचलानी ने एलएनसीटी की सुश्री बर्खा सिंह को 11–7 और 11–8 से पराजित किया। टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग) में डॉ. क्षितिज गुप्ता ने एलएनसीटीयू, कोलार के डॉ. अमोल बारवे को 11–7, 11–8 और 11–6 से हराया। टेबल टेनिस (महिला वर्ग) में एलएनसीटीएस की डॉ. संगीता कपूर ने डॉ. गरिमा निचलानी को 11–8, 11–6 और 11–5 से मात दी।

कैरम (पुरुष वर्ग) में एलएनसीटी के अनवर खान ने ऋषिराज डेंटल कॉलेज के डॉ. अंकित पचौरी को 25–18 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। कैरम (महिला वर्ग) में ऋषिराज कॉलेज की डॉ. श्वेता परमार ने एलएनसीटीयू, कोलार की सुश्री नामिका दुबे को 25–16 से हराया। शतरंज (मिक्स्ड वर्ग) में एलएनसीटी के प्रियंक नेमा ने डॉ. गरिमा निचलानी को 4–3 से पराजित किया। रस्साकशी (महिला वर्ग) में एलएनसीटी टीम ने जेएनसीटी टीम को 2–0 से हराकर खिताब जीता, जबकि पुरुष वर्ग में जेएनसीटी टीम ने एलएनसीटी को 2–0 से मात दी। क्रिकेट (पुरुष वर्ग) के त्रिकोणीय मुकाबलों में एलएनसीटी रायसेन कैंपस की टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम दूसरे और एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की टीम तीसरे स्थान पर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here