30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

CAN vs UAE : कनाडा ने यूएई को 151 रनों का टारगेट दिया, हर्ष ठाकर ने बनाई 50 रनों की पारी

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मैच में कनाडा और यूएई की टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कनाडा की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। कनाडा की ओर से बल्लेबाजी में हर्ष ठाकर ने 41 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा नवनीत धालीवाल ने 34 और श्रेयस मोव्वा ने 24 रन बनाए।

यूएई की तरफ से गेंदबाजी में जुनैद सिद्दकी ने कमाल किया, उन्होंने अपने 4 ओवर में 35 रन दिए और 5 विकेट हासिल किए, वहीं मुहम्मद जवादुल्लाह ने एक विकेट लिया। कनाडा ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि यूएई की टीम की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए गए। दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि उन्होंने अपने पहले मुकाबले में हार का सामना किया था। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों की नजरें जीत हासिल कर अंक तालिका में खाता खोलने पर होगी।

कनाडा बनाम यूएई मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कनाडा – दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल।

यूएई – आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

यूएई को अपने पहले मुकाबले में मिली एकतरफा हार

एशियाई हालात को ध्यान में रखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि यूएई की टीम से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा, लेकिन उन्हें अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। इस हार का सबसे अधिक असर उनके नेट रनरेट पर पड़ा। वहीं कनाडा की टीम ने अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वर्तमान में ग्रुप-डी की पॉइंट्स टेबल में यूएई चौथे नंबर पर और कनाडा पांचवें नंबर पर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles