CAN vs UAE, T20 World Cup: UAE ने Canada को 5 विकेट से हराया, आर्यांश बने जीत के हीरो

0

नई दिल्ली: बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला गया, जिसे यूएई ने 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। कनाडा की ओर से हर्ष ठाकर ने 41 गेंदों में 50 रन की अहम पारी खेली, जबकि नवनीत धालीवाल ने 34 और श्रेयस मोव्वा ने 24 रनों का योगदान दिया। यूएई की गेंदबाजी में जुनैद सिद्दकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट झटके, वहीं मुहम्मद जवादुल्लाह को 1 सफलता मिली।

यूएई की टीम ने कनाडा के खिलाफ इस मैच में 151 रनों के टारगेट को 2 गेंद शेष रहते हुए 19.4 ओवर्स में हासिल किया। इस मैच में यूएई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने अपने पहले 4 विकेट सिर्फ 66 के स्कोर तक गंवा दिए थे। इसके बाद ओपनिंग बल्लेबाज आर्यांश शर्मा और शोएब खान के बीच में पांचवें विकेट के लिए 42 गेंदों में हुई 84 रनों की साझेदारी ने इस मुकाबले में यूएई टीम की जीत को पक्का कर दिया था। शोएब खान के बल्ले से 29 गेंदों में 51 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं आर्यांश शर्मा जो टीम को जीत दिलाकर नाबाद वापस लौटे उन्होंने 53गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। यूएई की टीम इस जीत के साथ अब ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में दो मैचों में 2 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। यूएई टीम का अब अगला मुकाबला 16 फरवरी को अफगानिस्तान की टीम से होगा।

कनाडा बनाम यूएई मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कनाडा – दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल।

यूएई – आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here