नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में USA और Netherlands के बीच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड्स के कप्तान Scott Edwards ने टॉस जीतकर ओस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दोनों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में 2-2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें यूएसए को अपने दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है, जबकि नीदरलैंड्स ने एक मैच जीता है और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सुपर-8 की दौड़ में बने रहने के लिए नीदरलैंड्स के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम माना जा रहा है।
यूएसए बनाम नीदरलैंड्स मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11
यूएसए – मोनांक पटेल (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, नोस्तुश केंजीगे, अली खान।
नीदरलैंड्स – माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन।

