26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ENG vs SCO: वेस्टइंडीज से मिली शिकस्त के बाद इंग्लैंड पर दबाव, स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ी टक्कर

नई दिल्ली : ICC Men’s T20 World Cup का 23वां मुकाबला आज इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के प्रतिष्ठित Eden Gardens में आयोजित होगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे किया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस रोमांचक भिड़ंत पर टिकी होंगी, जहां दोनों टीमें जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

ग्रुप-सी में मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। इंग्लैंड ने नेपाल को आखिरी गेंद तक चले मैच में 4 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की, लेकिन दूसरे मैच में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन से हार झेलनी पड़ी। दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने अपने पहले मुकाबले में इटली को 73 रन के बड़े अंतर से हराया, हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे भी हार का सामना करना पड़ा।

टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं, लेकिन पिछली बार बारिश के कारण मुकाबला बेनतीजा रहा था। खास बात यह है कि इंग्लैंड की टीम अब तक वर्ल्ड कप में किसी भी यूरोपीय टीम को नहीं हरा सकी है। उसने आयरलैंड के खिलाफ दो मैच खेले, जिनमें एक में हार मिली और एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इसके अलावा इंग्लैंड 2009 और 2014 में नीदरलैंड्स से भी दो बार हार का सामना कर चुका है, जो उसके लिए बड़ी चुनौती का संकेत है।

स्कॉटलैंड के लिए वर्ल्ड कप में जॉर्ज मुन्से टीम के टॉप रन स्कोरर रहे हैं। उन्होंने अब तक 103 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में माइकल लीस्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए हैं, जिससे टीम को महत्वपूर्ण मौकों पर सफलता मिली है। जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी में आगे टी-20 वर्ल्ड कप में जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 2 मुकाबलों में 88 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 2 विकेट लेकर टीम के टॅाप बॅालर बने हुए हैं।

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, विकेट सपाट होती जाती है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। मौसम की बात करें तो कोलकाता में शनिवार को दिन के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना बेहद कम है। तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे हल्की उमस महसूस हो सकती है, लेकिन मैच पर मौसम का खास असर पड़ने की संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जैमी ओवरटन।

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles