न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला, कब और कहां देखें LIVE एक्शन?

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए तैयार है। 14 फरवरी की शाम को होने वाला यह मैच तय करेगा कि ग्रुप डी में कौन सी टीम शीर्ष स्थान पर रहेगी। दोनों देशों के बीच पिछला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला ब्लैककैप्स के पक्ष में रहा था, जिसमें उन्होंने प्रोटियाज को 3 रन से हराया था। वहीं इस ग्लोबल टूर्नामेंट में उनका आखिरी आमना-सामना 12 साल पहले 2014 में बांग्लादेश में हुए टूर्नामेंट में हुआ था, जहां साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 2 रन के मामूली अंतर से मात दी थी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मुकाबले: 18
न्यूजीलैंड: 7
साउथ अफ्रीका: 11
कोई रिजल्ट नहीं: 0
सबसे बड़ा टोटल: साउथ अफ़्रीका 185/6 (20 ओवर) – ऑकलैंड, 2017
सबसे कम टोटल: न्यूज़ीलैंड 86 ऑल आउट (18.2 ओवर) – डरबन, 2012

कब होगा मैच?

न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच शनिवार 4 फरवरी की शाम 7 बजे शुरू होगा, हालांकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा.

वेन्यू

न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका के बीच ये अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारत में ‘स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क’ के टीवी चैनल्स पर लाइव दिखाया जाएगा. इसके अलावा ‘जियोहॉटस्टर’ ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम

जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, रचिन रवींद्र.

दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम

डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बोशे, कगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ, एनरिक नोर्त्जे, एडेन मार्करम (कप्तान), लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, मार्को जेनसन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, क्वेना मफाका.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here