नई दिल्ली : 15 फरवरी 2026 का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसी दिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का इंतजार क्रिकेट प्रेमी कई दिनों से बेसब्री से कर रहे हैं। जब भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तो फैंस के बीच रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। दोनों टीमें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं। इस बीच, हम आपको बताएंगे कि आप इस मैच कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।
IND vs PAK मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर मौजूद होंगे। टीम इंडिया इस मैच में Suryakumar Yadav की कप्तानी में उतरेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम Salman Ali के नेतृत्व में खेलेगी। दोनों टीमों ने इस वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और इस मैच में अपने जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेंगी। भारत और पाकिस्तान ने अपने पहले दो-दो मुकाबलों में जीत हासिल की है, जिससे इस टक्कर का रोमांच और भी बढ़ गया है।
IND vs PAK: लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
अब बात करते हैं IND vs PAK मैच के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग के बारे में। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर आप यह मुकाबला लाइव देख सकते हैं, लेकिन ये सभी चैनल्स पेड हैं, यानी इसे देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन या पैसे खर्च करने होंगे। वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी, जिससे फैंस ऑनलाइन भी मैच का रोमांच महसूस कर सकते हैं।
IND vs PAK मैच फ्री में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें?
Jio Hotstar में IND vs PAK मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा, यह मैच फ्री में DD Sports नेटवर्क पर भी देखा जा सकता है। फ्री डिश टीवी, डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच को टीवी पर फ्री में एन्जॉय कर सकते हैं। वहीं, मैच से जुड़े हर अपडेट और खबरें आपको वेबसाइट पर भी मिलती रहेंगी।


