स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को 153 रन का लक्ष्य दिया, कप्तान बेरिंगटन ने जमाया टॉप स्कोर

0

नई दिल्ली : कोलकाता के Eden Gardens में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब रही और कुल 42 रन तक 3 विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान Richie Berrington और माइकल जोन्स ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 71 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

बेरिंगटन ने 32 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं जोन्स ने 20 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाकर 33 रन बनाए। इसके अलावा टॉम ब्रूस ने 18 गेंदों में 24 रन जोड़े और निचले क्रम में ओलिवर डेविडसन ने 15 गेंदों में नाबाद 20 रन की पारी खेली। इन प्रदर्शन के दम पर स्कॉटलैंड ने 19.4 ओवर में 152 रन का स्कोर बनाया। इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद ने 3 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा सैम कुरेन और जैमी ओवरटन ने 1-1 विकेट हासिल किए।

टीमें इस प्रकार हैं।

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुनसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील।

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here