नई दिल्ली : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जबकि भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है।
भारतीय पारी की शुरुआत में अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली, जिसमें ईशान ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे। ईशान के आउट होने के बाद तिलक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भी उपयोगी साझेदारी की।
हालांकि तिलक वर्मा के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। फिलहाल कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं और भारत का स्कोर 150 रन के पार पहुंच चुका है।
इस मैच का लाइव स्कोर देखने और बॉल-टू-बॉल हिंदी कमेंट्री पढ़ने के लिए नीचे जाएं। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं, जहां संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाया गया है, जबकि कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, टॉस हारकर भी उन्हें वही मिल गई है। सूर्या ने कहा कि पिछले दो मैच टीम ने डिफेंड करते हुए जीते हैं, इसलिए हम इसे बदलना नहीं चाहते। यह एक मौका है, यह एक हाई-स्टेक गेम है। प्लेइंग इलेवन को लेकर उन्होंने कहा कि दो बदलाव किए गए हैं। अभिषेक शर्मा आए हैं, संजू सैमसन बाहर हो गए हैं। अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव आए हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 विश्व कप में कुल मिलाकर 8 मुकाबले खेले गए है। इसमें से सात मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं और केवल एक ही मैच पाकिस्तानी टीम जीत पाई है। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा निश्चित तौर पर भारी रहेगा। पाकिस्तानी टीम जब भी भारत के सामने उतरती है तो प्रेशर में रहती है। आज देखना होगा कि दोनों टीमें किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती हैं।
टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान का स्क्वॉड: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।

